Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 16, 2024

निशुल्क शिविर में 294 बच्चों ने कराई अपने दातों की जांच

मयंक अग्रवाल 
नित्य संदेश, मेरठ। गढ़ रोड स्थित मुरारीपुरम-2 के फ्लोरा डेल्स स्कूल में मौखिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 

दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में डॉक्टर सुपूर्णा व डाॅ० झलक एवं उनकी टीम ने स्कूल के सभी विद्यार्थियों के दांतों की जांच की और उन्हें दांतों की देखभाल करने के बारे में जानकारी एवं परामर्श दिया। रोज रात्रि में सोने से पहले ब्रश करने को कहा। प्रधानाचार्या कुसुम गोयल ने बताया, शिविर में 294 छात्र छात्राओं ने दांतों की निःशुल्क जॉच कराई है। हैड मिस्ट्रेस निधि गोयल ने सभी डॉक्टरों का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर सभी शिक्षिकाओं ऋतु राजवंशी , गीता, बॉबी, मीनाक्षी, सोनिया आदि का सहयोग रहा। 


धन्यवाद
कुसुम गोयल
प्रधानाचार्या 
9319302604

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here