Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 16, 2024

स्वच्छता का संदेश देते हुए कसेरूखेड़ा रामलीला कमेटी सफाई अभियान में जुटी


नित्य संदेश ब्यूरो 
गंगानगर: असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा मेला शनिवार को रावण दहन के साथ समाप्त हो गया। मवाना रोड स्थित कसेरू खेड़ा में भी सेना के मैदान पर भव्य मेले का आयोजन किया गया था। मेला भली भांति सम्पन्न होने पर कसेरूखेड़ा की श्री रामलीला दशहरा कमेटी व प्रशासन ने राहत की सांस ली। 

मेले की समाप्ति पर मेला स्थल पर गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही थी, परंतु श्री राम लीला दशहरा कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर के नेतृत्व में नगर निगम की टीम के साथ कमेटी ने मंगलवार को मेला स्थल पर सुपरवाइजर अमित कुमार के साथ सफाई की कमान संभाली, जो बुधवार को भी जारी रही। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर , उपाध्यक्ष नंदकिशोर मीणा, जयप्रकाश, जियालाल ,मनोज यादव आदि ने सफाई की कमान थामे रखी । अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि दशहरा मेला का सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन व आर्मी प्रशासन को कमेंटी ने धन्यवाद दिया । और आगे भी हमें ऐसे ही सहयोग प्रशासन का मिलता रहेगा । दशहरा कमेटी के इस सफाई अभियान को क्षेत्रवासियों ने भी खूब सराहना करी। मेला अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि जब तक पूरा मैदान साफ नहीं हो जाता जब तक आगामी 2 दिन तक मंगलवार और बुधवार तक मेला स्थल पर सफाई कार्य जारी रहा । 

अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि श्री रामलीला दशहरे कमेटी के सदस्यों के द्वारा मेला स्थल की साफ सफाई करा कर पूर्व की भांति मैदान साफ करके आर्मी प्रशासन को अवगत करा दिया है । सफाई अभियान में सहयोग करने के लिए कमेटी की ओर से नगर निगम सुपरवाइजर अमित कुमार का धन्यवाद करती है व जिला प्रशासन व आर्मी प्रशासन का दशहरा मेले को सफल आयोजन में सहयोग करने के लिए पुनः धन्यवाद करती है ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here