नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र वंश जाखड़ ने शूटिंग में राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई है। यह प्रतियोगिता दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉक्टर करनी सिंह शूटिंग रेंज में 26 जुलाई को समाप्त हुई।
उत्तर प्रदेश राइफल स्टेशन के तत्वावधान में 44वीं शूटिंग चैंपियनशिप के आयोजन में 10 मीटर पिस्टल इवेंट में वंश जाखड़ ने भाग लेकर अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया व राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई। इस अवसर पर द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र वंश जाखड़ को द गुरुकुलम इंटरनेशनल ग्रुप के चेयरमैन कवल जीत सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर मेहर कौर, ग्रुप डायरेक्टर वर्तिका सेठी, स्कूल प्रधानाचार्या डॉ० ऋतु राजवंशी ने सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment