शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुबह से हो रही बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में खराब कानून व्यवस्था और पुलिस उत्पीड़न के विरोध में मंडलायुक्त कार्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव ने कहा, प्रदेश सरकार पुलिस के दम पर सरकार चलाने की कोशिश कर रही हैं, प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है, किसी भी कीमत पर जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा, लूट, अपहरण, हत्या, बलात्कार के मामले में पूरे देश में उत्तर प्रदेश नंबर वन बन गया है, अपराधी बेखौफ घूम रहे है, आम जनता में भय का माहौल है। कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता सर्किट हाउस के गेट पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोक भी हुई, कांग्रेस कार्यकर्ता गेट के सामने ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव मेरठ प्रभारी बिजेंद्र यादव, प्रदेश सचिव मुद्दसिर जमा खान, प्रदेश महासचिव तुक्किमल खटीक, प्रदेश सचिव विशाल वशिष्ठ, मिथुन त्यागी, पंकज तंजानिया आदि रहे।
No comments:
Post a Comment