Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 18, 2024

स्वयं सेविकाओं ने बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की

नित्य संदेश, मेरठ। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनो इकाइयों की स्वयं सेविकाओं ने बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। 

सर्वप्रथम स्वयं सेविकाओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना समिति सदस्यों, कार्यक्रम अधिकारियों एवं महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने मिलकर "एक पौधा मां के नाम" नामक कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय प्रांगण में सागौन के पौधे का रोपण किया, तत्पश्चात सभी ने मिलकर महाविद्यालय प्रांगण में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया, जिसके अंतर्गत प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि यदि प्लास्टिक की वस्तुओं का इस्तेमाल व सही तरीके से निस्तारण/ डिस्पोजल ना किया गया तो यह संपूर्ण मानव जाति व प्रकृति के लिए एक अभिशाप की तरह काम करता है, अतः यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि हम प्लास्टिक की वस्तुओं का सही इस्तेमाल और उससे भी महत्वपूर्ण सही निपटान करने में अपनी भूमिका को जिम्मेदारी के साथ निभाए। 

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. स्वर्णलता कदम व डॉ. पूनम भंडारी ने भी स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता के संबंध में समस्त के योगदान व जिम्मेदारियां के बारे में बताया। कार्यक्रम में समिति सदस्य डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. डेजी वर्मा व अन्य सदस्यों के साथ शोधार्थी अरुण कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here