Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 18, 2024

दिलप्रीत कोहली बने राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव


शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के अनुमोदन पर और प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) एवं पूर्व विधायक दिलनवाज़ खान द्वारा मेरठ निवासी दिलप्रीत कोहली को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय लोकदल नेता विनय प्रधान ने बताया कि दिलप्रीत कोहली अल्पसंख्यक और किसानों की लड़ाई लड़ने वाले नेता है, वह हमेशा अल्पसंख्यक और किसानों के मुद्दे उठाते रहे हैं, श्री कोहली की नियुक्ति राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक पर होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। दिलप्रीत कोहली को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर नरेंद्र खजूरी (सदस्य अनुसूचित जाति आयोग), मातलूब गौड़ गौर (जिला अध्यक्ष), आतीर रिजवी (प्रदेश प्रवक्ता), नईम सागर, अनुराग कुमार आदि ने शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here