Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 18, 2024

जोधपुर की एस.डी.एम की इलाज के दौरान मौत

नित्य संदेश एजेंसी
अहमदाबाद। राजस्थान के जोधपुर की एसडीएम प्रियंका बिश्नोई का 15 दिन चले इलाज के बाद अहमदाबाद के सिम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। करीब 20 दिन पहले जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल में बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के सिम्स हॉस्पिटल ले जाया गया था। परिवार के लोगों ने वसुंधरा हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। 33 साल की प्रियंका बिश्नोई 2016 बैच की RAS अफसर थीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here