आसिफ खान
नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह के मेरठ स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्राी हरेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्राी मुनेंद्र त्यागी के अनुमोदन पर मान्यता प्राप्त पत्राकार एव शाह टाइम्स के ब्यूरो चीफ शाहवेज खान को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। वहीं शाहवेज खान ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे तथा पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे।
इस दौरान उनके साथ डॉ. नदीम अनवर, जाकिर तुर्क, आजम रिज़वी, सलमान भारती, मोबीन सलमानी, वसीम मलिक, आसिफ खान, राशिद अब्बासी, जावेद, वसीम, शाहिद अली, मुंतियाज अली, अजय ठाकुर आदि ग्रामीण पत्राकार एसोसिएशन में शामिल हुए। सभी ने पत्राकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए एकजुटता पर जोर दिया।
इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक डीसी वर्क ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारों को आने वाली चुनौतियां के लिए संगठन एकजुट रहेगा और सभी के सुख-दुख में साथ खड़ा रहेगा।
इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्राी हरेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद उपाध्याय, प्रदेश महासचिव मुनेंद्र त्यागी, प्रदेश सचिव उस्मान अली, मेरठ के जिला अध्यक्ष संजीव तोमर, शुभम यादव, उस्मान खान, रजनीश सहित दर्जनों पत्राकार मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment