नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अत बंदे फिल्म प्रोडक्शन ने बॉलीवुड सिंगर जावेद अली के बॉलीवुड गीत इश्क की स्याही में उत्तर प्रदेश के कलाकारों बतौर मुख्य अभिनेता लॉन्च किया।
जिसमें मुख्य कलाकार मनीष सिंह, मनि, श्वेता सिंह, श्रेया रहे। इस गीत का संगीत म्यूजिक डायरेक्टर श्याम जीवन पुरबिया ने किया। और इस गीत का फिल्म निर्देशन मेरठ शहर के बॉलीवुड डायरेक्टर राहुल पासी और शिवा सीड ने किया। इस गीत में बतौर कोरियोग्राफर टिंकू वैद, गुरमीत दीवान, लाईन प्रोड्यूसर विराट सहारन पुरिया, आर्ट निर्देशक शिवम रोहताला और मनीष सिंह मनि ने अपना योगदान दिया। बात चीत के दौरान अत बंदे फिल्म प्रोडक्शन के सीईओ राहुल पासी ने बताया आगे भी जल्दी ही उत्तर प्रदेश के कलाकारों को अत बंदे फिल्म प्रोडक्शन की और से वेबसरीज़ फिल्म म्यूजिक एल्बम शॉर्ट फिल्म इत्यादि में जल्दी ही कार्य करने का अवसर मिलेगा।
No comments:
Post a Comment