Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 21, 2024

एशियन पेंट्स नियोभारत ने यूट्यूब क्रिएटर्स के साथ साझेदारी की

 


नित्य संदेश ब्यूरो

गाजियाबाद। अग्रणी पेंट और डेकोर ब्रांड एशियन पेंट्स, जो भारत भर में घरों और जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, की ओर से गर्व से पेश है प्रगति के रंग, एक ऐसी कंटेंट सीरीज़ जो एशियन पेंट्स के नियोभारत लेटेक्स पेंटद्वारा शामिल की गई प्रगति की भावना को कैप्चर करती है। यह सीरीज़ यूट्यूब क्रिएटर्स और छोटे शहरों के व्यक्तियों की प्रेरक कहानियों की सराहना करती है और इसमें एक सुनहरे भविष्य की ओर उनकी इस बदलाव यात्रा को दिखाया जा रहा है। प्रगति के रंग सिर्फ व्यक्तिगत विकास को ही नहीं दिखाती है बल्कि यह ग्रामीण भारत में नियोभारत लेटेक्स पेंट के प्रभाव को भी दिखाती है। एशियन पेंट्स का लक्ष्य इन दूरदर्शी कहानियों की मदद से ग्रामीण भारत के समुदायों की कहानियाँ दिखाकर ग्रामीण ऑडियंस से जुड़ना है और इस बात पर ध्यान दिलाना है कि ये समुदाय देश की प्रगति में कैसे योगदान देते हैं। एशियन पेंट्स के एमडी और सीईओ अमित सिंगले ने कहा है कि एशियन पेंट्स में, हम संपूर्ण भारत के विकास और प्रगति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा मूल्य-प्रस्ताव एशियन पेंट्स नियोभारत, उन लाखों भारतीयों के लिए एक सराहना है जो बेहतर जीवन की तलाश में हैं। नियोभारत के साथ हमने अपना दायरा और अधिक बढ़ाया है और कैटेगिरी को और अधिक लोगों की पसंद के अनुसार बनाया है। हमारी नई कंटेंट सीरीज़, एशियन पेंट्स प्रगति के रंग छोटे शहरों के उन व्यक्तियों के प्रेरक सफर को खास तरीके से दिखाती है जो अपने भविष्य को आकार दे रहे हैं और भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। यह विज़न नियोभारत से बहुत हद तक जुड़ा हुआ है, हमारा लेटेक्स पेंट घरों और जगहों को सुंदर बनाने के लिए एक किफायती समाधान पेश करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इन दमदार कहानियों की मदद से, हम भारत की इन प्रेरक कहानियों को जीवंत करके आकांक्षाओं को जगाने की उम्मीद करते हैं। हमारा लक्ष्य हर जगह को प्रगति का प्रतीक बनाना है तथा देश भर के लोगों और समुदायों को सशक्त बनाना है।

प्रगति के रंग सीरीज़ मॉन्क एंटरटेनमेंट और नेक्स्ट नैरेटिव के सहयोग से बनायी गई है। मॉन्क एंटरटेनमेंट के सीईओ और सह-संस्थापक विराज शेठ ने इस प्रोजेक्ट के प्रति अपना उत्साह दिखाते हुए कहा कि हम इस तरह के सार्थक प्रोजेक्ट पर एशियन पेंट्स के साथ साझेदारी करके बहुत खुश हैं। श्प्रगति के रंगश् सिर्फ़ एक शो नहीं है, बल्कि एक मूवमेंट है जो वास्तविक बदलाव लाने वाला कंटेंट बनाने के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है। अंकित बैयानपुरिया और आर. राजेश जैसे क्रिएटर्स के साथ मिलकर, जो ग्रामीण लोगों के बेहद करीब हैं, हम ऐसी कहानियाँ सामने ला पाएँ, जो उनको प्रेरित करती हैं और आगे बढ़ने में मदद करती हैं, साथ ही एशियन पेंट्स नियोभारत की बेहतरीन क्वालिटी को भी दिखाती हैं।

आगे, नेक्स्ट नैरेटिव के संस्थापक मोहित जगतियानी ने कहा कि यूट्यूब एक बहुत बड़े और इंक्लूसिव प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है, जहाँ क्रिएटर अपनी ऑडियंस के साथ असल में और प्रभावशाली तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं। यह ग्रामीण कंटेंट आईपी ट्रेडिशनल विज्ञापन से बहुत अलग है; यह एशियन पेंट्स के लिए जमीनी स्तर से एक शो तैयार करने के साथ-साथ ग्रामीण भारत की सामुदायिक जगहों को एक नया रूप देने के बारे में भी है। हम इस यात्रा का हिस्सा बनकर, इस सार्थक प्रगति में योगदान देकर और प्रामाणिक संबंधों को बढ़ावा देकर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।

एशियन पेंट्स के प्रगति के रंग में चार यूट्यूब क्रिएटर्स की प्रेरक कहानियाँ हैं, जो भले ही छोटे शहरों से आते हैं, फिर भी अपनी प्रेरणादायक कहानियों और कंटेंट की मदद से सोशल मीडिया पर उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। इस सीरीज़ में सोनीपत के एक फिटनेस क्रिएटर और राष्ट्रीय क्रिएटर पुरस्कार विजेता अंकित बैयानपुरिया को दिखाया गया है, जो नियोभारत लेटेक्स पेंट्स के साथ मिलकर एक स्थानीय अखाड़े को फिर से एक नया रूप देकर इसकी दीवारों को युवा पहलवानों के सपनों को दिखाने वाले ग्राफ़िक आर्टवर्क से भर रहे हैं। दूसरे एपिसोड में जामताड़ा के ट्रक ड्राइवर और यूट्यूब स्टार राजेश रवानी को दिखाया गया है, जो एनएच-33 के एक पसंदीदा ढाबे में बदलाव लाते हैं। यह ढाबा, जो आराम करने के लिए है, अब इसकी दीवारों पर ऐसे ग्राफिक आर्टवर्क लगे हुए हैं जो भारत की प्रगति में ट्रक ड्राइवरों की महत्वपूर्ण भूमिका का आदर करते हैं।

तीसरे एपिसोड में संतोष जाधव के बारे में बताया गया है, जिन्हें भारतीय किसान के रूप में जाना जाता है, वे सांगली के एक ऐसे यूट्यूबर हैं जो भारतीय किसानों को आधुनिक पद्धतियों से परिचित कराकर कृषि में क्रांति ला रहे हैं। यह एपिसोड सांगली के विटा में कृषि उत्पादन बाजार समिति की जिंदादिली को दिखाता है, जहाँ दीवारों पर लगे ग्राफ़िक आर्टवर्क में तकनीक-प्रेमी किसानों और व्यापारियों के साथ उनकी बढ़ती साझेदारी का गुणगान किया गया है। अंतिम एपिसोड में आंध्र प्रदेश के हर्षा साईंके बारे में बताया गया है, जो नेकी करके, दिलचस्प चुनौतियों और प्रेरक कहानियों के ज़रिए दूसरों के सपनों को पूरा करने पर केंद्रित कंटेंट बनाने के लिए जाने जाते हैं।

यह शो ग्रामीण भारत में स्थायी बदलाव लाने के एशियन पेंट्स के मिशन में एक कदम आगे बढ़ने को दिखाता है। यह पहल न केवल नियोभारत पेंट की बेहतरीन क्वालिटी को हाइलाइट करती है, बल्कि स्थान, जीवन और समुदायों को बदलने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए रंग की शक्ति को भी मजबूत करती है। जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ेगा, यह देश भर की ग्रामीण ऑडियंस को प्रेरित और उत्साहित करेगा तथा सभी के लिए एक उज्जवल और अधिक समृद्ध भविष्य की तस्वीर पेश करेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here