नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काज़ी शादाब के नेतृत्व में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हुमायूं नगर में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने केक काटकर और आतिशबाजी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन जोरदार तरीके से मनाया तथा प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन एवं लंबी उम्र की कामना कीl इस दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मलिन बस्तियों में जाकर गरीबों को फल और मिठाइयां बांटी। इस मौके पर मुस्तकीम सैफी, वसीम सैफी, हाकिम सलमानी, अब्दुल आहद, गुलरेज अंसारी, कारी आसिम, मोइन कुरैशी, नईम अहमद आदि प्रमुख रूप से
No comments:
Post a Comment