नित्य संदेश डेस्क। ज़ाकिर कालोनी में तीन मंजिला घर गिरने की घटना बहुत दुखदाई और बड़ी घटना थी। जिसमें 10 लोगो ने अपनी जान गंवाई।
शासन प्रशासन ने इस आपदा की घड़ी मे जिस मुस्तैदी से कार्य किया वो भी काबिले तारीफ है। पूरा पार्शास्निक अमला देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहा, जब तक एक एक व्यक्ति को मलबे के ढेर से निकाल नही लिया, तब तक घटनास्थल पर नज़रे बनाई रखी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत घटना का संज्ञान लिया और पल पल की update लेते रहें। बिना किसी भेदभाव के, यही है सबका साथ सबका विकास।
मेरठ शहर से राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित लोगो का ढाढस बंधाया व हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया और भी राजनीति पार्टियों के नुमाइंदे भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित लोगो से मुलाकात की। हर संभव सहायता, जो उनसे हो सकेगी का भरोसा दिया। घटना इतनी बड़ी और दुखदाई थी कि मेरठ शहर का हर इन्सान अभी भी सदमे मे है।
लेखक
शाहिद खान
ब्यूरो चीफ, भास्कर टुडे ग्रुप
No comments:
Post a Comment