नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी के नेतृत्व मे हापुड़ अड्डे पर विकास पुरुष लिखे स्लोगन वाले केक काटकर एंव उसको राहगीरों मे वितरित करके मोदी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।मुख्य अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान, क्रिकेट कोच अतहर अली, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा अमित अग्रवाल, भगतसिंह मार्किट प्रधान आलोक गर्ग रहे।
नासिर सैफी ने कहा कि मोदी ने छात्रों को स्मार्ट फोन और टेबलेट, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन, महिलाओं को उज्ज्वला योजना मे गैस सिलेंडर और स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत इज्ज़त घर के रूप मे शौचालय दिये। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के दंश से बचाने के लिये कानून बनाया। मेरठ को भारत की पहली रैपिड ट्रेन दी। इसलिए मोदी जी विकास पुरुष हैं। मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना ये हमारा सौभाग्य है। मोदी जी ने सभी वर्गों के लिये एक समान काम किया, किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नही किया हर योजनाओं मे मुस्लिमों को लाभ मिल रहा है अल्पसंख्यक मोर्चा मोदी जी की अच्छी सेहत और दीर्घ आयु की कामना करता है।
इस मौके पर दक्षिण विधानसभा प्रभारी मोदी मित्र अभियान परवेज़ सैफी, मुस्तकीम कुरैशी, रागिब अंसारी, आसिफ अंसारी, मुकेश गर्ग, विक्की मल्होत्रा, सादिक सैफी, अशरफ अंसारी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment