शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। थाना टीपीनगर क्षेत्र अंतर्गत फाईनेंसकर्मी से हुई लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में 02 बदमाश गिरफ्तार किए गए। लूटे गए 1,54,000 रुपए पुलिस ने बरामद कर लिए। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बाइक, तंमचा/कारतूस की भी बरामदगी पुलिस की ओर से दिखाई गई है।
बतादे कि 11 सितंबर को थाना टीपीनगर क्षेत्र अंतर्गत भोला रोड पर प्रहलाद सिंह पुत्र श्यामसिंह निवासी ग्राम झिटकरी थाना सरधना (उज्जीवन स्माल फाईन्स बैंक में CRO के पद पर कार्यरत) से अज्ञात बदमाशों द्वारा 2,32495/- रूपये, एक टैब व फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, मोबाईल लूट की घटना कारित की गयी थी। प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया, पुलिस द्वारा की जा रही जांच एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त घटना को कारित करने में 03 बदमाशों के नाम प्रकाश में आए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। सोमवार की रात्रि में थाना टीपीनगर को सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त लूट की घटना कारित करने वाले 02 बदमाश अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार है तथा कोई अन्य घटना करने की फिराक में है। सूचना पर बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु स्वाट टीम व थाना टीपीनगर पुलिस टीम द्वारा मलियाना बंबा पर घेराबंदी की गई। बदमाशों द्वारा घिर जाने पर पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की गई। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश भीम पुत्र वीरपाल निवासी अम्बेडकर विहार मलियाना पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसको रात्रि 01.15 बजे करीब गिरफ्तार किया गया तथा उसके एक साथी अर्जुन पुत्र श्याम लाल उर्फ श्यामे निवासी कृष्णा विहार कालोनी भोला रोड को भी घेरकर हरमन सिटी के पीछे से कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
घायल बदमाश भीम को उपचार हेतू पीएल शर्मा हास्पिटल भेजा गया। मौके से अभियुक्त भीम के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस व लूट के 42,000 रूपये तथा अभियुक्त अर्जुन के पास से लूट के 01 लाख 12 हजार रूपये बरामद हुए तथा लूट की घटना मे प्रयुक्त अपाचे मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट रंग सफेद बरामद हुई। घटना/योजना में शामिल शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तार की जाएगी।
बकौल एसएचओ, गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि हम लोगों को गौरव पुत्र किशन उर्फ टीटा निवासी चन्द्रशेखर कालोनी भोला रोड मलियाना द्वारा कलक्शन एजेन्ट के आने जाने की सूचना दी जा रही थी, जिसके आधार पर हम चारों लोगो द्वारा करीब 10 दिन पहले कमीशन एजेन्ट को लूटने की योजना बनायी गयी थी। जिसमे योजना के मुताबिक अभियुक्त गौरव के बताये अनुसार हम तीनों लोगो द्वारा कलक्शन एजेन्ट से बैग (पैसे व सामान) लूट लिया गया था।
No comments:
Post a Comment