अधिकारी बोले -बोम्बे मॉल पर सीलिंग के बाद हुआ बड़े स्तर पर अवैध निर्माण
अशोक कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। कैंट स्थित हनुमान चौक के निकट बाम्बे माल पर लगभग दस वर्ष पूर्व कैंट बोर्ड द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी तथा बोर्ड द्वारा इस एरिया को सील किया जा चुका था। आज कुछ दुकानों को खोला जा चुका है तथा गुपचुप अंदर ही अंदर अवैध दुकानें तैयार की जा रही है। ध्वस्तीकरण के बाद जर्जर व खण्डर इमारत में आम लोगों की आवाजाही जोखिम बनता जा रहा है।
तीन मंजिला इस माल में सैकड़ों दुकानें है, जो करोड़ों रुपए की लागत से बनाई गई। दुकान खरीदारों का करोड़ रुपए डुब गया तथा आज भी अंदर का नजारा देख कर दिल सहम जाता है। मेरठ कैंट में शिव चौक पर पांच मंजिला आर आर माल भी ध्वस्त हो चुका है, मिली जानकारी के मुताबिक बांबे माल जिस वक्त बनाया जा रहा था, इसको लेकर लोग बहुत उत्साहित थे और बड़ी महंगे दामों में बेची गई। माल स्वामी लोगों को नक्शा पास का भरोसा दिलाया था। बड़े आलिशान होटल के उद्घाटन पर अवैध बताते हुए कैंट बोर्ड द्वारा बड़ी कार्रवाई की और पुरा माल ध्वस्त कर दिया, आज भी अंदर व बहार से खण्डर पड़ा है, जिन लोगो ने इस माल में महंगी दुकाने खरीदी, बताते हैं व बर्बाद हो गये।
बता दें बाम्बे माल ध्वस्त किया जा चुका है, पुरा स्ट्रक्चर हिल चुका है। बडे हादसे से बचने के लिए पुरी जगह को सील किया गया था। इस प्रकरण में कैंट बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, बाम्बे माल में ग्राउंड फ्लोर पर निर्माणाधीन सैकड़ों दुकानों पर हाईकोर्ट के आदेश पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी, इसके बावजूद अवैध निर्माण कर्ताओं ने बड़े स्तर पर दो मंजिल निर्माण कर डाला था। कोर्ट की अवमानना के बाद बोम्बे माल के ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद कैंट बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाम्बे माल को ध्वस्त कर दिया था।
No comments:
Post a Comment