Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 14, 2024

लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में।किया गया "स्वच्छ हवा में निवेश करे" विषय पर वार्ता कार्यक्रम का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीलम गौतम ने 'स्वच्छ हवा में निवेश करें' विषय के साथ वायु प्रदूषण पर एक स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया। यह कार्यक्रम IAPSM UPUK, लंग केयर फाउंडेशन और लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में बीडीएस पब्लिक स्कूल और नर्सिंग कॉलेज में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता, बीडीएस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री गोपाल दीक्षित और नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती बालामनी ने छात्रों के बीच वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की अपील की। महोदय ने बताया कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वृक्षारोपण और स्वच्छ पर्यावरण की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य वार्ता के दौरान डॉ. नीलम गौतम ने वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों पर प्रकाश डाला और स्वच्छ हवा में निवेश करने की आवश्यकता पर बल दिया। 
कार्यक्रम में डॉ. अर्जुन सिंह और डॉ. शुभम सिंघल ने भी उपरोक्त विषय पर अपनी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को वायु प्रदूषण से बचाव और पर्यावरण संरक्षण के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here