राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। भाजपा सदस्यता अभियान महापर्व के अंतर्गत भारती पब्लिक स्कूल वार्ड 62 इंदिरा नगर में सदस्यता अभियान चलाया गया। मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर सभी में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का उत्साह दिखा। वार्ड पार्षद अनिल वर्मा ने भारती पब्लिक स्कूल की करीब 20 टीचरों को भाजपा की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर भारती पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजू गोस्वामी, उपाध्यक्ष उषा शर्मा, बालक राम सेन आदि रहे।
No comments:
Post a Comment