नित्य संदेश ब्यूरो
लावड़। कस्बा निवासी पत्रकार मुकेश शर्मा की सडक़ में बने गढ्ढे व अस्पताल की लापरवाही ने जान ली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दौराला से लेकर मवाना तक सडक़ में गहरे गढ्ढे बने है। जिस कारण आए दिन हादसे होते रहते है, जिसके चलते मंगलवार को मुकेश भी इसकी चपेट में आकर अपनी जान गवां दी है।
सडक़ में बने गढ्ढों की वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके है,पर नही सुनते अधिकारी, कुंभकरण की नींद सोया प्रशासन ,पीडब्लयूडी के अधिकारियों का इस पर कोई ध्यान नही है। वही, दूसरी ओर एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में घायल अवस्था में वह दो घंटों तक ईलाज के लिए तड़पता रहा। परिजनों ने बताया कि गंभीर अवस्था में मुकेश को मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया , लेकिन दो घंटों तक उसे ईलाज नही मिला। परिवार को अस्पताल के कर्मचारी गुमराह करते रहें, जब दो घंटों बाद भी चिकित्सक नही पहुंचा तो उन्होंने दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया। जिस कारण मुकेश की मौत हो गई।
बूढ़ी मां व पत्नी को बिलखता छोड़ गया मुकेश
लावड मे पत्रकार मुकेश की मौत के बाद परिजनों शौक की लहर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुकेश अपने घर में सबसे बड़ा था। शादी के बाद उसके बच्चे नही हुए। पिता की मौत के बाद वह पत्नी व मां के साथ अलग रहकर मवाना में पत्रकारिता करता था। उसकी मौत से सभी को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment