Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 24, 2024

फाइनल में पहुंची ऋषभ क्रिकेट एकाडेमी ग्रीन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आईटीआई क्रिकेट एकाडेमी के मैदान पर खेले जा रहे 13वे आल इंडिया विवेक पान्डेय मेंमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। 

 7 साल से 10 साल आयु वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकाडेमी ग्रीन ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। स्कोर ऋषभ क्रिकेट एकाडेमी ब्लू ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 176 रन बनाये। अथर्व-38, उत्तम- 51 व अर्णव - 40 रनों का योगदान रहा। गेंदबाजी में हमजा ने 2, मन्नत ने दो, अतर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकाडेमी ग्रीन ने 18.5 ओवर में 8 विकेट पर 177 रन बनाकर मैच जीता। इसमें मन्नत - 47 व हिदायत - 45 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में अर्णव ने तीन विकेट व ऐश को दो विकेट मिली। मैन आफ द मैच उत्तम रहे। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया की 26 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here