Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 24, 2024

श्री रामलीला दशहरा कमेटी कसेरूखेड़ा की पुनः मीटिंग बुलाई गई

नित्य संदेश ब्यूरो 
गंगानगर। श्री राम लीला दशहरा कमेटी  के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि श्री राम लीला दशहरा कमेटी कसेरू खेड़ा की एक मीटिंग शिव मंदिर कसेरूखेड़ा में हुई।
बैठक की अध्यक्षता आलोक माहेश्वरी व संचालन विनोद सोनकर ने किया। 

अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि आगामी 12 अक्टूबर को दशहरा मेला को भव्य रूप देने के लिएं दशहरा कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी दी गई। मेला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदकिशोर मीणा ने बताया कि  रावण पुतला निर्माण की टीम ने रावण का पुतला बनाने का कार्य शुरू कर दिया है और इस बार रावण का पुतला पिछले वर्षों से अधिक ऊंचा बनेगा एवं  दहकती आंखों के साथ तलवार से भी चिंगारी निकलेंगी। मीटिंग में सभी सदस्यों ने अपना-अपना दायित्व संभालकर मेला भव्य बनाने का भरोसा जताया ।
विनोद सोनकर ने बताया कि  सब एरिया हेडक्वार्टर डिप्टी जीओ सी से परमिशन के लिए मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल से मुलाकात कर आग्रह किया और  दशहरा कमेटी की तरफ से अमित अग्रवाल  को एक प्रार्थना पत्र भी दिया ।
 विधायक महोदय  अमित अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि कसेरु खेड़ा मेला बहुत ही धूमधाम से मनाने के लिये मेरा पूरा सहयोग रहेगा। ।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर, संरक्षक आलोक महेश्वरी, उपाध्यक्ष नंदकिशोर मीणा, जयप्रकाश ,जियालाल, मनोज यादव, पुष्पेंद्र,मुनेश कुमार, कन्हैयालाल, रतनलाल,आनंद कोरी, इंद्र लोधी, संजय प्रजापति, युवराज, आशु लोधी, सत्यनारायण, राकेश सक्सेना, पिंटू  कनौजिया, नितिन वर्मा, हिमांशु, मन्नू आदि उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here