मितेंद्र कुमार गुप्ता
नित्य संदेश, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला व अन्य अधिकारियों की छवि धूमिल करने के लिए लगाए गए पोस्टर मामले में गुरुवार को शिक्षकों में रोष दिखा।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक एकत्र होकर कुलपति कार्यालय पहुंचे, उन्होंने कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की हरकत माफ करने योग्य नहीं है। कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला के नेतृत्व में विश्वविद्यालय नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सभी शिक्षकों ने कुलपति को अपना समर्थन सौंपते हुए कहा कि यह कुछ शरारती तत्वों द्वारा किया गया यह कृत्य विश्वविद्यालय की छवि धूमिल करने के लिए किया गया है। इस प्रकार के कृत्य से सभी को धक्का लगा है। सभी शिक्षक अधिकारी और कर्मचारी विश्वविद्यालय की उन्नति के लिए मेहनत कर रहे हैं। कुछ लोगों को विश्वविद्यालय के यह उन्नति हजम नहीं हो रही है। ऐसे लोगों ने ही यह कृत्य किया है। इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
इस अवसर पर प्रोफेसर मृदुल गुप्ता, प्रोफेसर वीरपाल सिंह, प्रोफेसर हरे कृष्णा, प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, प्रोफेसर दिनेश कुमार, प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ढाका, प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता, प्रोफेसर विजय मलिक, प्रोफेसर रमाकांत, प्रोफेसर प्रदीप चौधरी, प्रोफेसर अल्पना अग्रवाल, प्रोफेसर आलोक कुमार, प्रोफेसर केके शर्मा, प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा, प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह गौरव, प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा, प्रोफेसर अनिल कुमार मलिक सहित विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment