नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एक तरफ जहां राज्य व केंद्र सरकार वृक्षारोपण के लिए जन जागरण को लेकर संवेदनशील कर रही है, वहीं प्रशासन के लोग जनसाधारण द्वारा रोपित किए हुए पौधों को काटकर फेंका जा रहा है।
आईएमए के पूर्व सचिव डॉक्टर अनिल नौसरान ने बताया, गत 19 जून 2019 को शहीद मेजर केतन शर्मा की स्मृति में उनकी संस्था, डॉक्टर अमित वर्धन मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मिलकर एक बरगद के पौधे का रोपण कचहरी पुल जिला सहकारी बैंक के सामने बने हुए छोटे से पार्क जिसमें शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा लगी हुई है में किया था। जहां पर पार्क के जीर्णोद्धार के दौरान इस बरगद के पेड़ को काटकर फेंक दिया गया है और उसकी चारों ओर लगाए गये ट्रि गार्ड को एक ओर फेंक दिया है। अब प्रशासन बताएं कि इस्बतार का कृत्य क्या लोगों के अंदर वृक्षारोपण करने के प्रति उत्साह उत्पन्न करेगा?
No comments:
Post a Comment