Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 26, 2024

स्वास्थ्य मंत्री से मिले एंबुलेंस कर्मचारी संघ के कर्मचारी



नित्य संदेश ब्यूरो

लखनऊ। जीवनदायनी 108 एवं 102 स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश विगत दिनों उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मिला। इस दौरान एक हजार बर्खास्त एंबुलेंस कर्मचारियों सहित तमाम समस्याओं को लेकर अपनी मांग रखी। नीतीश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ की की समस्याओं को सुना और पूर्ण भरोसा दिलाया कि समाधान एक सप्ताह के अंदर बैठक आयोजित करके किया जाएगा।

संगठन की प्रमुख मांगें

1.  एक हजार बर्खास्त कर्मचारियों को तत्काल वेतन सहित बहाल किया जाए।

2.  डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर 25000 और 45000 डीडी बंद हो।

3.  जनपद स्तर पर एक समिति बनाई जाए जो एंबुलेंस संचालन को निगरानी में रखें बिना, समिति के सहमति से किसी कर्मचारी पर कार्रवाई न करें।

4.  श्रम नियमावली के अनुसार ओवरटाइम का भुगतान किया जाए।

5.  फर्जी केस मेंटेनेंस और कर्मचारी भविष्य निधि में जो गड़बड़झाला किया जा रहा है, उसमें सुधार किया जाए।

भर्ती के नाम पर अवैध वसूली बंद हो, सेवा नियोजन के माध्यम से भर्ती की जाए।  

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here