नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विद्या प्रकाशन मन्दिर (प्रा०) लि० की ओर से आयोजित संवाद यात्रा-2024 कार्यक्रम का दूसरा प्रसून आज मेरठ जोन के दो माध्यमिक विद्यालयों में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
विद्या शोध एवं विकास प्रकोष्ठ के तीन अनुभवी एवं विद्वान मुख्य वक्ताओं ने यू०पी० बोर्ड परीक्षा-2025 में शामिल होने जा रहे हजारों परीक्षार्थियों को परीक्षा की प्रभावपूर्ण तैयारी के मूलमंत्रों से अवगत कराया। यह कार्यक्रम दो पालियों में डी०एन० इण्टर कॉलेज व जनता इण्टर कॉलेज किठौर में बोर्ड परीक्षा में अच्छे प्राप्तांक तथा व्यावसायिक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि रोजगार को छोटा या बड़ा समझना उचित नहीं है। योग्यता एवं कौशल के अनुसार हर रोजगार अच्छा होता है। छात्रों को अपनी रुचि व सामथ्र्य के अन्तर्गत व्यावसायिक विषयों की पढ़ाई करनी चाहिए।
डॉ० रोहित खोखर ने अपने वक्तव्य में कहा कि परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के नाम से भयभीत न हों, बल्कि इसे दृढ़ आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच तथा अटूट संकल्पशक्ति के साथ इस बड़ी चुनौती का सामना करें। निरन्तर श्रम, निष्ठा, समर्पण और कर्म-साधना कभी व्यर्थ नहीं जाती। शानदार सफलता निश्चित एवं अपरिहार्य है। अंकित चौधरी ने अपने सम्बोधन में बच्चों को अधिकाधिक प्राप्तांक लाने के लिए अभिप्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अधिक अंकों से उच्च शिक्षा में प्रवेश की राह आसान होती है। शिक्षार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने, करिअर बनाने तथा प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा में योग्यता के सुन्दर अवसर मिलते हैं और बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करने के सम्बन्ध में शिक्षा को रोजगारपरक तथा व्यावसायिक बनाने पर विशेष जोर दिया है।
संवाद यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज डॉगर, दीपक सिंह, विरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहें। प्रधानाचार्य श्री सचिन कुमार, सुशील कुमार को विद्या प्रकाशन की ओर से सम्मानित किया गया।
No comments:
Post a Comment