Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 14, 2024

अफगानिस्तान में क्रिकेट पर लग सकता है बैन!


नित्य संदेश एजेंसी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो तालिबान सरकार अफगानिस्तान में क्रिकेट पर पूरी तरह से बैन लगाने वाली है, इसके साथ ही कई रिपोर्टेस में दावा किया जा रहा है कि, तालिबान सरकार के सुप्रीम लीडर ने देश में क्रिकेट पर बैन लगाने के आदेश दिए हैं! तालिबान सरकार के अफगानिस्तान में आते ही कई चीजों पर रोक लग गई है, देश में महिलाओं के क्रिकेट खेलने पर पहले ही रोक लगी हुई. इस खबर ने क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया है...

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम विश्व स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। जून में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम ने पहली बार आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, इससे पहले भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी टीम का प्रदर्शन शानदार था, इस बीच अफगानिस्तान टीम के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान देश में क्रिकेट पर बैन लगा सकता है...

आज कल क्रिकेट का रोमांच दुनियाभर में देखने को मिलता है, कई देश छोटी-छोटी क्रिकेट लीग भी कराते रहते हैं ताकि लोगों का मनोरंजन होता रहे! क्रिकेट के फैंस भी दुनियाभर में काफी ज्यादा है, वहीं अब कुछ अटकलें लगाई जा रही है कि एक देश है जो अपने यहां क्रिकेट पर पूरी तरह से बैन लगाने की तैयारी में है, जबकि इस देश की टीम ने विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में तहलका मचाया था...

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम आज दुनियाभर की बड़ी-बड़ी टीमों को टक्कर देती है। विश्व कप में ये टीम अपने से बड़ी-बड़ी टीमों को मात दे चुकी है। टीम के पास राशिद खान, गुरबाज, नवीन उल हक और मोहम्मद नबी जैसे बेहतरीन खिलाड़ी है। ये क्रिकेटर दुनियाभर की क्रिकेट लीग में खेलकर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं, वहीं अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि तालिबान सरकार अफगानिस्तान में क्रिकेट पर पूरी तरह से बैन लगा सकती है। इतना ही नहीं कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि तालिबान के सुप्रीम लीडर ने देश में क्रिकेट पर बैन लगाने का आदेश दे दिया है!

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here