नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। फ़ैज़ ए आम डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर अरुणा दुबलिश (पूर्व प्राचार्य कनोहर लाल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय) रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर एफ. रहमान और संचालन डॉक्टर मोहम्मद असलम (हिंदी विभागाध्यक्ष) ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने हिंदी की वर्तमान स्थिति उसकी महत्ता और विस्तार पर विचार प्रस्तुत करते हुए हिंदी को अनिवार्य रूप से अपने पर बल दिया. डॉक्टर एफ रहमान अपने अध्यक्षीय भाषण में केवल दिखावे के लिए नहीं बल्कि हिंदी को मन से अपनाने का अनुरोध किया। हिंदी दिवस के इस अवसर पर “हिंदी निबंध प्रतियोगिता” के प्रतिभागियों में विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया। शायना को प्रथम, अमरीन राजपूत द्वितीय और अब्दुल मन्नान को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अनेक छात्राओं और प्राध्यापकों ने हिंदी की स्थिति और महत्व पर विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर मोहम्मद असलम, डॉ निशा त्यागी, डॉक्टर फरहत खातून, डॉ इरम ज़ैदी, ताहिरा परवीन, मोहम्मद मुस्तफा और अनेक प्रतिभागियों एवं छात्र छात्राओं ने सफल और सक्रिय योगदान दिया।
No comments:
Post a Comment