नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की सोमवार को साकेत शिवामंदिर क्षेत्र में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य वक्ता ईश्वरी प्रसाद (राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद) ने हिंदू समाज के जन जागरण के लिए हनुमान चालीसा शुरू करने का जोड़ दिया. देश में बढ़ रहा जिहादी सोच का मुकाबला करने के लिए हिंदू समाज को एक होना पड़ेगा.
प्रदीप त्यागी (प्रांत उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल) ने कहा कि जिला मेरठ के अंदर हर वार्ड और ब्लॉक पर पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा हिंदू समाज को जगाया जा सके. इस कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री प्रमोद का वक्तव्य भी रहा. प्रेमपाल चौहान (प्रांत उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद), अमित गुप्ता (विभाग अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद), मंजू शर्मा (प्रांत मंत्री राष्ट्रीय महिला परिषद), डॉ आशु मित्तल (प्रांत उपाध्यक्ष इंडियन हेल्थ लाइन), श्रीपाल भारती (विभाग मंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद), आदेश चौधरी (जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद), दिनेश चौहान, विनोद पाल, नितिन खेरवा, नरेंद्र (महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल), अजय कुमार, अर्क बंसल, नवदीप शुक्ला (महानगर मंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद), डॉक्टर यशवीर सिंह (महानगर उपाध्यक्ष इंडियनहेल्पलाइन), बाल किशोर चौहान (जिला महामंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद), स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती, दीपक महाराज संत (संपर्क प्रमुख मेरठ), अभिषेक ठाकुर (वार्ड 40 अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल), सीमा शर्मा (महानगर अध्यक्ष), विमलेश शर्मा (विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद) आदि समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही
No comments:
Post a Comment