Breaking

Your Ads Here

Friday, September 20, 2024

तारापुरी में टूटा खंबा दे रहा हादसे को दावत, बिजली विभाग से शिकायत

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वार्ड नंबर 81 के तारापुरी काला जादू वाली गली में बिजली का खंबा जर्जर अवस्था में खड़ा है, यह खंबा सीमेंटेड निर्मित है, जो टूट गया है खंबा तारों पर लटक रहा है, जिससे क्षेत्र में कोई भी गंभीर हादसा हो सकता है पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक से लेकर मुख्य अभियंता पावर कॉरपोरेशन वितरण खंड साकेत, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड माधवपुरम, उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड माधवपुरम एवं अवर अभियंता विद्युत वितरण खंड माधवपुरम से की गई है।

शिकायतकर्ता पूर्व पार्षद अफजाल सैफी का कहना है कि क्षेत्र में तार बदलने का कार्य विद्युत विभाग द्वारा कराया गया है, तार बदलने के दौरान उक्त खंबा टूट गया और तारों पर लटक गया। यह घनी आबादी क्षेत्र है और अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाका है, यहां गरीब, मजदूर, रिक्शा, ठेला चालक, बेकरी व फर्नीचर का कार्य तथा कई परचून की दुकान आस-पास है, जहां लोगों का आवागमन बना रहता है, अगर यह खंबा गिर गया तो पूरे क्षेत्र में करंट उत्पन्न हो जाएगा और बड़ी जन हानि हो सकती है समय रहते खंबे को नहीं हटाया गया तो अनहोनी घटना घट सकती है। पास में ही इंटर कॉलेज है और छोटे बच्चों का स्कूल भी है अगर क्षेत्र में कोई अनहोनी घटना घटती है तो उसके लिए विद्युत वितरण माधवपुरम एवं उसके संबंध अधिकारी जिम्मेदार होंगे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here