Breaking

Your Ads Here

Friday, September 20, 2024

उपज पत्रकार संगठन ने प्रेस क्लब में दिवंगत पत्रकार मुकेश शर्मा को श्रद्धांजलि दी

 



शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने प्रेस क्लब में स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और समाजसेवी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पत्रकारों ने मुकेश शर्मा के योगदान और पत्रकारिता में उनके असाधारण कार्यों को याद किया। उनके द्वारा समाज को दी गई सेवाओं की सराहना की गई और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। उपस्थित लोगों ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर अध्यक्ष अजय चौधरी, महामंत्री ललित ठाकुर, उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी, जयवीर त्यागी, संगठन महामंत्री राजू शर्मा, महानगर अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रचार मंत्री शाहिद खान, सचिव विकास गुप्ता, राहुल राणा, अमित तोमर, दीपक वर्मा, धर्मेंद्र त्यागी, लोकेश कुमार, विपुल सिंघल, राजन सोनकर, रवि गौतम, अखिल गौतम, आरिफ लावड़ आदि पत्रकार मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here