Breaking

Your Ads Here

Friday, September 20, 2024

रोहाना मिल में हुई राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज

 


-इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर को मिली सूचना के बाद एक्टिव मोड में आ अधिकारी

सुहैल खान

नित्य संदेश, मुजफ्फरनगररोहाना स्थित इण्डियन पोटॉश लिमिटेड एवं अमृत इन्टर कॉलेज में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के बैनर तले आयोजित हुई इस मॉक एक्सरसाइज में भूकम्प एवं अग्नि सुरक्षा के साथ अन्य किसी प्रकार की आपदा से निपटने के लि अभ्यास किया गया।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने कहा कि इस राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य जल्दी से जल्दी प्रत्येक आपदा से निपटने की कार्य योजना को सफल बनाना है। जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, जिला स्तरीय इन्सीडेन्ट रेस्पान्स टीम, अग्निशमन विभाग, आपदा मोचन बल, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, स्काऊट, एनसीसी, पीआरडी व एनएसएस स्वयंसेवकों की मौजूदगी में यहां भूकम्प से बचाव व आग की आपदा से निपटने को लाईव दिखाया गया। मॉक एक्सरसाइज के दौरान सर्वप्रथम इस यूनिट की छत पर आग लगने की घटना का मंचन हुआ, जिसमें जिला स्तरीय इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर को सूचना प्राप्त होते ही तत्काल रेस्पान्स टीम व सम्बन्धित विभागों को मौके पर भेजा गया। फॉयर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल आग बुझाई। स्वास्थ्य विभाग की कई एम्बुलेन्स घायलों को अस्पताल की ओर ले जाते दिखी। इसके बाद भूकम्प की सूचना प्राप्त हुई तो तत्काल ही भूकम्प से प्रभावित लोगों को बचाया गया। यहीं पर एक यूनिट में आग लगने की स्थिति में फॉयर ब्रिगेड की कई गाडियों ने आग को बुझाकर दिखाया।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर भूकम्प के दृष्टिगत अति संवेदनशील जनपदों में से एक जनपद है। ऐसी स्थिति में यहां पर प्रथम चरण में भूकम्प की स्थिति की मॉक एक्सरसाइज करायी गयी है तथा द्वितीय चरण में अग्नि सुरक्षा को लेकर आग बुझाने के प्रति मॉक एक्सरसाइज करायी गयी। कहा कि उक्त मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य जनपद स्तर पर आपातकालीन सहायता हेतु सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना, मीडिया, स्थानीय निकाय व गैर सरकारी संगठनों को शामिल करके प्रचार-प्रसार करना एवं संसाधनों, संचार माध्यमों की कमियों को पहचान कर इसमें आवश्यकतानुसार सुधार करना है, ताकि संकट की घडी में परेशानी का सामना न करना पड़े



मॉक एक्सरसाइज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमएस फौजदार, एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी, एसडीएम बुढाना राजकुमार, एसडीएम न्यायिक प्रवीण कुमार, इण्डियन पोटॉश लिमिटेड से यूनिट हेड रमेश कुमार व सेफ्टी इंचार्ज मोहित कुमार, तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता, बुढाना महेन्द्र यादव, पीएसी के प्लाटून कमाण्डर सुभाष चन्द्र, सहायक निदेशक कारखाना बालकिशन शुक्ला, एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, बीडीओ बुढाना सतीश कुमार, राजीव कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. जितेन्द्र गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, एनडीआरएफ टीम, पीएससी टीम, एसडीआरएफ टीम, स्काऊट व गाईड टीम, एनसीसी टीम, एनएसएस टीम एवं राहत सहायक नासिर हुसैन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here