Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 25, 2024

सीएमओ कार्यालय में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

रजनीश कौशल
नित्य संदेश, मेरठ। विश्व फार्मासिस्ट दिवस डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसो मेरठ द्वारा संघ कार्यालय सीएमओ ऑफिस मेरठ में मनाया गया।

कार्यक्रम का संचालन मंत्री सकील ने किया वा अध्यक्षता DPA के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में रिटायर्ड साथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुवे सीएमओ मेरठ डॉक्टर अशोक कटारिया ने फार्मासिस्ट को स्वस्थ विभाग में विशेष भूमिका बताई, वही डॉक्टर सुधीर कुमार ने फार्मासिस्ट को रीड की हड्डी बताया। प्रोग्राम में फार्मासिस्ट ने अपनी प्रस्तुति की ओर प्रमोद शर्मा के गाने ने समा बांध दिया। डॉक्टर महेश चन्द्रा न फार्मासिस्ट संवर्ग की तारीफ की। रजनीश कौशल ने दवाइयों के वितरण में फार्मासिस्ट की विशेष भूमिका के बारे में बताया।  प्रोग्राम में जिले के सभी फार्मासिस्ट उपलब्ध रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here