Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 25, 2024

सेठ बीके माहेश्वरी कॉलेज में करिअर काउंसलिंग के साथ प्रतिभाशाली छात्रा सम्मान समारोह आयोजित हुआ

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। प्रयागराज के माध्यमिक विद्यालयों में संवाद स्थापित करने के उपरान्त विद्या प्रकाशन मन्दिर (प्रा०) लि० की ओर से ‘विद्या संवाद यात्रा-24’ मेरठ क्षेत्र के विद्यालयों में पहुंची। यह शैक्षिक यात्रा यू०पी० बोर्ड के परीक्षार्थियों को परीक्षा-सम्बन्धी कुछ उपयोगी टिप्स देने के लिए आयोजित की गयी है। 

कार्यक्रम में डॉ० रोहित खोखर ने सेठ बीके माहेश्वरी इण्टर कॉलेज की छात्राओं को परीक्षोपयोगी टिप्स दिये। उन्होंने बच्चों को गृह समय-सारिणी, विषयवार नोट्स तैयार करने, प्रश्नोत्तरों के कण्ठस्तीकरण तथा उत्तर-पुस्तिका में उनके प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के गुरूमंत्र सिखाये। तत्पश्चात् कार्यक्रम में देशव्यापी बेरोजगारी का विवेचन करते हुए विचारणीय विषय रखा कि दुर्भाग्यवश हमारे देश के उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार सड़कों पर रोजगार तलाश रहे हैं। शिक्षित बेरोजगारी देश के लिए कलंक है, जिसका शीघ्र समाधान आवश्यक है। सुरसा के मुख की तरह बढ़ रही बेरोजगारी के संकट-समाधान के लिए गैर-सरकारी संस्थाओं तथा समाज कल्याण मंचों को आगे बढ़कर नि:स्वार्थ कार्य करने होंगे। युवक स्वरोजगार अपनाने के लिए तत्पर हों।

डॉ० खोखर ने बच्चों को आत्मविश्वास व दृढ़ निश्चय के साथ निरन्तर परिश्रम करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को हार्ड वर्क के साथ ‘स्मार्ट वर्क’* की नितान्त आवश्यकता है। कार्यक्रमों के समापन पर रश्मि, प्रधानाचार्या को सम्मान प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी के साथ कक्षा 9 से 12 तक के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ अनुज डागर, दीपक सिंह ,अंकित चौधरी मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here