राहुल गौतम
नित्य संदेश, लखनऊ। मेरठ में हत्या, बलात्कार, छेड़खानी, तेजाब डालने की धमकी देने आदि के मामलों में मेरठ पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने के संबंध में आज शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीपी हजरतगंज अरविंद कुमार वर्मा को सोपा। इस दौरान मेरठ महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार, अक्षित शर्मा, हेमंत जाटव, मुकेश प्रधान, अजय गौतम, सनी सिंह, नितिन काले, मनीष कुमार, सागर सिंह, सनी जाटव, संघमित्रा गौतम व पवन के परिजन मुख्य रूप से मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment