नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आनंदपुरी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आज 10 लक्षण पर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम शांतिनाथ भगवान महावीर भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान करके अभिषेक किया गया। इसके उपरांत भगवान पर शांति धारा की गई। शांति धारा का सौभाग्य केशो राम जैन, अनुज जैन, प्रदीप जैन एवं अंशुल जैन को प्राप्त हुआ l
इसके उपरांत भगवान पुष्पदंत, पंचमेरू, 16 करण की पूजा की गई तथा निर्वाण कांड पढ़कर 31 किलो का लाडू चढ़ाया गया। आज पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस है। इस उपलक्ष में निर्वाण कांड पढ़कर धूमधाम से 31 किलो का लड्डू चढ़ाया गया तथा उत्तम सत्य धर्म की पूजा करके अर्घ चढ़ाए गए। तत्पश्चात विश्व शांति महावीर मंडल विधान कराया गया। ऋषभ एंड पार्टी ने मधुर संगीत से सभी पूजाएं तथा विधान कराया। शाम को सामूहिक आरती की गई। आज उत्तम सत्य का दिन है। पंडित श्री नंदन ने सत्य धर्म का वर्णन करते हुए बताया, मनुष्य अनेक कारणों से असत्य बोला करता है, उनमें से एक तो झूठ बोलने का प्रधान कारण लोभ है। लोभ में आकर मनुष्य अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिये असत्य बोला करता है। असत्य भाषण करने का दूसरा कारण भय है। मनुष्य को सत्य बोलने से जब अपने ऊपर कोई आपत्ति आती हुई दिखाई देती है अथवा अपनी कोई हानि होती दिखती है उस समय वह डरकर झूठ बोल देता है, झूठ बोलकर वह उस विपत्ति या हानि से बचने का प्रयत्न करता है। सभी श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ में बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया। सभी क्रियो में सुनील प्रवक्ता, विनय जैन, अरुण जैन, अतुल जैन, शैलेंद्र जैन का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment