नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। क्लब-60 ने रविवार को पानी, पेड़ बचाने वाले 58 विद्यार्थियों व 5 समाज सेवियों को टैगोर पार्क में सम्मानित किया।
क्लब-60 के महेश रस्तोगी ने बताया कि शिक्षासेतु की संस्कार शाला में जल बचत हेतु 3, पोस्टर प्रतियोगिता के 10, वृक्षाबंधन के 5 विजेताओं सहित 40 प्रतिभागियों को नगद राशि, टीशर्ट, प्रशस्ति पत्र व स्वच्छता किट दी गईं। मुख्य अतिथि डा. प्रतिमा त्यागी, वीके कंसल, हर्षित गर्ग, गार्गी व पूनम सक्सेना को शिक्षा सेतु सम्मान से नवाजा गया। प्रतिमा त्यागी ने सभी को अपनी लिखी बाल पुस्तक व छात्राओं को सेनेटरी पैडस वितरित किए। बिना कोचिंग पीसीएस बने हर्षित गर्ग ने सफलता के सूत्र बताए। सभी ने खाना, पानी, ऊर्जा, धन व समय की बर्बादी रोकने की शपथ ली।
अध्यक्षता पीडी स्वामी ने की व संचालन हरि विश्नोई ने किया। इस अवसर पर संदीप खन्ना, बीबी शर्मा, नवीन चन्द्र अग्रवाल, सुनील शर्मा, अरूण वर्मा व साधना रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment