रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम नगला गोसाई में प्रथम ग्राम पंचायत शूटिंग कंपटीशन तीन दिवसीय का समापन किया गया। एसएसपी विपिन टांडा ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर एसएसपी विपिन टांडा ने कहा, आज भी देहात क्षेत्र में खिलाड़ियों की कमी नहीं है, बस उन्हें तरासने की जरूरत है, ऐसा ही क्षेत्र के गांव नगला गोसाई ने कर दिखाया। शिक्षा के साथ- साथ ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेकर बच्चे आगे बढ़ते है, इसलिए माता-पिता अपने बच्चों को शूटिंग कंपटीशन जैसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, तभी देश आगे बढ़ेगा। ग्राम प्रधान सरिता सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव इंद्राज तथा अरुण चौधरी संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मोहित अगवानपुर, प्रमोद त्यागी, अंकुर राणा, रामनरेश, महेंद्र पाल, मोना, राजपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment