-अधिकांश लोग अमेजन को मानते हैं सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा ऑनलाइन शॉपिंग
डेस्टिनेशन
नित्य संदेश ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत में हर साल
की तरह इस बार भी त्योहारों की तैयारियां पूरे जोर पर हैं। त्योहारों की इस तैयारी
के बीच अमेजन इंडिया ने इप्सोस रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक स्टडी करवाई है,
इस स्टडी से पता चलता है कि इस साल त्योहारों पर खरीदारी को लेकर
ग्राहक काफी उत्साहित हैं। सर्वे में शामिल लोगों में से 89 प्रतिशत ने बताया कि
वे आगामी त्योहारों के लिए कितने उत्साहित हैं। वहीं 71 प्रतिशत ने इस त्योहारी
मौसम में ऑनलाइन खरीदारी करने का इरादा जताया है। सर्वे में कंज्यूमर कॉन्फिडेंस
और खरीदारी की इच्छा में वृद्धि साफ देखने को मिली है। ऑनलाइन खरीदारी का इरादा
रखने वाले लगभग 50प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि वे पिछले साल की तुलना में इस
साल ऑनलाइन त्यौहारी खरीदारी पर ज्यादा खर्च करेंगे। यह ट्रेंड महानगरों
(55प्रतिशत) से लेकर टियर-2 शहरों (10-40 लाख आबादी वाले शहरों में 43प्रतिशत) में
देखने को मिला है।
अमेजन इंडिया में कैटेगरी लीडरशिप के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ श्रीवास्तव ने कहा
त्योहारी सीजन भारत की परंपराओं, संस्कृतियों और उनसे उत्पन्न
होने वाली भावनाओं के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। यहां त्योहारों से पहले का समय
बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी दौरान ग्राहक अपने
पसंदीदा प्रोडक्ट की तलाश करते हैं और क्या खरीदना है, इसका निर्णय लेते हैं। यह समय हमारे लिए भी महत्वपूर्ण होता है। यह वक्त हमें
विशाल सेलेक्शन तैयार करनें और बेहतरीन कीमत पर प्रोडक्ट उपलब्ध कराने का मौका
देता है। साथ ही ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए ज्यादा
भरोसेमंद और आसान शॉपिंग के अनुभव प्रदान करने का अवसर देता है। हम अपने ग्राहकों
के आभारी हैं, साथ ही ग्राहक हम पर जो भरोसा
जता रहे हैं, उसे देखकर हम बेहद उत्साहित
हैं। इप्सोस इंडिया के कंट्री मैनेजर
अमित अदारकर ने कहा भारत में त्योहारों का मौसम हमेशा ही बहुत उत्साह और उम्मीदों
का समय होता है, और यह साल भी लोगों में इसी
प्रकार का उत्साह देखने को मिल रहा है। हमारे हालिया सर्वे से पता चलता है कि शहरी
भारतीयों का एक बड़ा हिस्सा त्योहारों की खरीदारी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
ग्राहकों का यह सकारात्मक रुख ब्रांड और मार्केटर्स के लिए कस्टमर्स से जुड़ने और
त्योहारों के लिए आकर्षक कैंपेन और ऑफ़र पेश करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। स्टडी से यह भी पता चलता है कि अमेजन भारतीयों के बीच एक सबसे पसंदीदा ऑनलाइन
शॉपिंग डेस्टिनेशन है, जिसमें 73प्रतिशत से अधिक
उत्तरदाताओं ने अपनी त्योहारी ज़रूरतों के लिए अमेजन पर भरोसा जताया है। खास बात यह
है कि 75प्रतिशत ग्राहक अमेजन इंडिया द्वारा पेश की जा रही उत्पादों की विस्तृत
श्रृंखला के चलते इससे जुड़े। वहीं 72प्रतिशत ने माना कि अमेजन पर सेलर्स सबसे
आकर्षक डील्स की पेशकश करते हैं। वहीं 73प्रतिशत ने इसे सबसे विश्वसनीय और
भरोसेमंद ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन में से एक माना है।
ऑनलाइन शॉपिंग इवेंट्स के प्रति ग्राहकों के इस उत्साह में, सुविधाजनक शॉपिंग सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सर्वे में शामिल
76प्रतिशत लोग किसी भी समय, कहीं से भी शापिंग करने की
सुविधा के चलते इसका उपयोग करते हैं। इसके अलावा तेज डिलीवरी (74प्रतिशत), असली/ऑरिजनल प्रोडक्ट के लिए ऑनलाइन शॉपिंग इवेंट्स पर भरोसा (75प्रतिशत), नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे किफायती पेमेंट विकल्प (75प्रतिशत) कुछ अन्य कारण हैं, जो ग्राहकों को त्योहारी सीजन के दौरान ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए प्रेरित
करते हैं।

No comments:
Post a Comment