Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 12, 2024

कैम्पस एक्टिववियर ने वार्षिक रीटेलर मीट में मनाया दैनिक गतिविधियों का जश्न

 


कैम्पस एक्टिववियर ने अपनी व्यापक प्रोडक्ट रेंज के साथ पूरे परिवार की दैनिक गतिविधियों के लिए पसंदीदा ब्राण्ड बनने की अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया

नित्य संदेश ब्यूरो

मुजफ्फरनगरभारत के सबसे बड़े स्पोर्ट्स एवं एथलेज़र फुटवियर ब्राण्ड्स में से एक कैम्पस एक्टिववियर लिमिटेड ने इस सप्ताह मुजफ्फरनगर में सुप्रीम फुटवियर के साथ साझेदारी में अपने वार्षिक रीटेलर्स मीट का आयोजन किया। कैम्पस एक्टिववियर की लीडरशिप टीम और स्टाफ की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र से १४० से अधिक दुकानदारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विषय था सेलेब्रेशन ऑफ एवरीडे मोमेन्ट्स, जिसने पूरे परिवार की दैनिक गतिविधियों के लिए पसंदीदा विकल्प बनने की ब्राण्ड की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रेरणा अग्रवाल (सीएमओ, कैम्पस एक्टिववियर लिमिटेड) ने कहा, इस वर्ष कैम्पस एक्टिववियर लिमिटेड उपभोक्ताओं की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फुटवियर्स की आधुनिक रेंज लेकर आए हैं, जो कैजु़अल हैंगआउट से लेकर वॉकिंग, ट्रेनिंग, सेमी-फॉर्मल आयोजनों (नियो-कैज़ुअल्स) और पार्टियों तक उनकी हर आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। यह नया संग्रह उपभोक्ताओं को उनके दैनिक जीवन के लिए स्टाइलिश और फंक्शनल विकल्प उपलब्ध कराने की ब्राण्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सीएमओ प्रेरणा अग्रवाल ने कहा, कैम्पस एक्टिववियर में हम अपने उपभोक्ताओं के जीवन के हर पल को उत्सव में बदल देना चाहते हैं। हमारा नया संग्रह भारतीय परिवारों की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया गया है, जिसमें फैशनेबल युवतियों से लेकर, मस्ती करने वाले बच्चों, सेहत के प्रति सजग सैर करने वालों, और स्टाइलिश युवाओं तक हर किसी के लिए कुछ न कुछ अवश्य है। हम सिर्फ जूते नहीं बेचते, हम आपके जीवन की यात्रा में हर कदम पर आपके लिए आरामदायक और स्टाइलिश साथी उपलब्ध कराते हैं। हमारे रीटेल साझेदार उपभोक्ताओं तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका योगदान हमारे लिए बहुत अधिक मायने रखता है। वार्षिक रीटेलर्स मीट में खूब उत्साह और जोश दिखाई दिया

इस अवसर पर प्रोडक्ट्स के लाईव डेमो दिए गए, मैन्स, वुमेन्स एवं किड्स कैटेगरी में ब्राण्ड के व्यापक पोर्टफोलियो को दर्शाया गया। दुकानदार भाईयों के सतत सहयोग के लिए उनकी सराहना की गई, उन्हें नई रेंज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे फुटवियर खरीदने वाले उपभोक्ताओं की सहायता कर सकें।

कैम्पस एक्टिववियर हर भारतीय की दैनिक जीवनशैली के अभिन्न हिस्से के रूप में अपनी स्थिति को लगातार मजबूत बना रहा है, यह सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी और शानदार डिज़ाइनों के साथ उपभोक्ताओं को फुटवियर का बेजोड़ अनुभव प्रदान करता है। देश भर में 23,000 से अधिक रीटेल टचपॉइन्ट्स एवं मजबूत ऑनलाईन उपस्थिति के साथ कैम्पस भारत का सबसे महत्वाकांक्षी स्पोर्ट्स एवं एथलेज़र ब्राण्ड बनने की दिशा में प्रयासरत है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here