Breaking

Your Ads Here

Monday, September 23, 2024

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में विवाहितों को पिलाया जहरीला पदार्थ

शाहिद खान 
नित्य संदेश एजेंसी, मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शौकत कॉलोनी निवासी विवाहिता रवीना पुत्री रशीद की शादी 02 अगस्त 2021 को शौकत कॉलोनी निवासी शिबू पुत्र परवेज के साथ हुई थी और दोनों के दो बच्चे भी है। 

रवीना के भाई शहजाद ने बताया कि उनके द्वारा शादी में करीब 15 लाख रुपए का दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के पहले दिन से ही ससुराल वाले कार और 5 लाख रूपये की मांग करते हुए रवीना को परेशान करने लगे। पीड़िता रवीना ने बताया कि रविवार देर रात पति शीबू, देवर दानिश और सास शबाना ने उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचें पड़ोसियों ने मेरे घर वालों को बताया। जानकारी पाकर परिजन ससुराल पहुंचे। 

परिजनों ने पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिवार ने थाना लिसाड़ी गेट पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here