राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। भारतीय स्टेट बैंक ब्रहमपुरी शाखा में प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत चार ग्राहकों के अश्रीतों को दो लाख की राशि प्रदान की गई। जिन खाता धारको की मत्यु हुई उनका नाम जायेद, अनीप, अशलम, इक़बाल कुरेशी इन चार ग्राहक जिनकी आकाष्मिक मृत्यु हो गई थी, उनके परिवार को भारतीय स्टेट बैंक ब्रहमपुरी मे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा कवर चैक द्वारा सहायक महा प्रबन्धक, क्षेत्र-1, रवीन्द्र कुमार के द्वारा दो लाख की राशि प्रदान की गई।
ग्राहको ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक ने मुसीबत के दोर मे बहुत मदद की। दो लाख रुपए देकर हमारे घर मे खुशी का महोल बना दिया और ओर बैंक कर्मचारी ने हमारी काफी मदद की। संबोधित करते हुये श्री कुमार ने विष्तृत रुप से भारत सरकार की बीमा योजनाओं पर प्रकाश डाला और यह भी बताया की 20 रुपये मे एक साल एक्सीडेंट कवर बीमा, 437 रूपये एक साल मे बीमा कवर करवा सकते हे।आकस्मिक रूप से इसमे 15 दिन के अन्दर नॉमिनी को लाभ प्राप्त हो जाता है।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक ब्रह्मपुरी शाखा के मुख्य प्रबन्धक डॉक्टर कुमार विनोद प्रभात, प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह, योगेश कुमार एसबीआई लाइफ के मेरठ क्षेत्र के प्रमुख नितिन अगरवाल, एस. अंशारी, सीएसपी अंकुर गुप्ता, गुलशन, नितिन चौधरी एवं अभिषेक साहू प्रमुख उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment