राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सोमवार को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अलका चौधरी के नेतृत्व तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूजा राय के दिशा निर्देश में *मलिन बस्ती बागड़ियां मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान* चलाया गया।
साथ ही स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के विषय में आसपास के लोगों को जागरूक किया एवं स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को बताया कि लोग इधर-उधर कूड़ा फेंकने लगे हैं, इससे न केवल हमारा वातावरण प्रदूषित होता है, बल्कि यह बीमारियों को भी जन्म देता है। सभी से अनुरोध किया कि अपने नगर को स्वच्छ बनाये रखने में अपना पूरा योगदान दें। सेवा कार्यक्रम में सभी स्वयंसेविकाओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सुश्री ऐश, सुरेश चंद्र प्रजापति, गीता का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment