Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 7, 2024

शोभित विश्वविद्यालय में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम पर अलुमनाई टॉक: छात्रों के लिए सरकारी फंडिंग अवसरों पर जोर

डॉक्टर अभिषेक डबास 
नित्य संदेश, मोदीपुरम। नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज और विश्वविद्यालय एंटरप्रेन्योरशिप सेल, शोभित विश्वविद्यालय ने "नवाचार और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम समर्थक: क्षेत्रीय, राज्य और राष्ट्रीय दृष्टिकोण" विषय पर एक अलुमनाई टॉक का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद शोभित विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और तेजिपे के सीईओ मोहित शर्मा ने अपने उद्यमिता के सफर और नवाचार एवं स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के विभिन्न आयामों पर अपने अनुभव साझा किए। 
इस प्रेरणादायक सत्र ने छात्रों को स्टार्ट-अप और उद्यमशीलता के क्षेत्र में नई जानकारियाँ प्रदान कीं, जिससे उनके उद्यमशीलता के सपनों को प्रोत्साहन मिला। मोहित शर्मा ने सत्र के दौरान उन प्रमुख एजेंसियों पर भी जोर दिया जो छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए फंड उपलब्ध करा सकती हैं। उन्होंने कई सरकारी पहलों का उल्लेख किया जिनके तहत छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने का अवसर मिलता है और सरकार से फंड प्राप्त करने का समर्थन मिलता है। सत्र के दौरान छात्रों ने स्टार्ट-अप से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर पाकर उन्हें भविष्य की दिशा में प्रेरणा मिली। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर वी.के. त्यागी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों को अपनी शुभकामनाएँ दीं। साथ ही, डीन अकादमिक्स डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने अपने प्रेरक शब्दों से छात्रों का उत्साहवर्धन किया और सत्र के अंत में अथिति को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 
कार्यक्रम का संयोजन एंटरप्रेन्योरशिप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. नवनीश त्यागी द्वारा किया गया। इस आयोजन में नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के शिक्षक डॉ. अभिषेक डबास, डॉ. अंशु चौधरी, डॉ. नेहा यजुर्वेद, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. प्रीति गर्ग, एवं मांशी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here