नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय महत्व के नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस-2024 के उपलक्ष्य में 01 सितम्बर से 08 सितम्बर 2024 तक साक्षरता सप्ताह दिवस मनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के आलोक में मवाना रोड स्थित मसूरी पब्लिक स्कूल में शनिवार को "साक्षरता निबन्ध प्रतियोगिता" आयोजित की गयी
प्रतियोगिता का आयोजन लक्षमण सिंह, जिला समन्वयक के निर्देशन एवं स्कूल के चेयरमैन भोपाल सिंह राणा की अध्यक्षता में किया गया।।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पदक से अलंकृत प्रबुद्ध समाजिक कार्यकर्ता सरबजीत सिंह कपूर रहे। प्रतियोगिता माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर प्रारम्भ की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर प्रबुद्ध समाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि "यदि घर की महिला साक्षर होगी तो वह परिवार के समस्त सदस्यों को साक्षर होने के जिये प्रेरित करेगी। हमे निरक्षरता रूपी राक्षस को मिलजुल कर समाप्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। भोपाल सिंह राणा स्कूल चेयरमेन निबन्ध लेखन प्रतियोगिता मे कहा "निरक्षरता एक अभिशाप है" एवं जब तक अनपढ है इंसान, नही रूकेगा यह अभियान।
विधालय के चेयरमैन, प्रधानाचार्य, मुख्य अतिथि सरबजीत सिंह कपूर के द्वारा छात्र छात्रओ को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। जब तक अनपढ है इंसान नही रूकेगा यह अभियान पर एक निबन्ध प्रतियोगिता विषय पर आयोजित की गयी, जिसमें 150 छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मिसवा- प्रथम, वंशिका द्वितीय एवं मानसी तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में हर्ष बरार प्रथम, खुशी वर्मा-द्वितीय एवं श्रेया तृतीय स्थान पर रही।
उक्त आयोजन की समस्त व्यवस्था नीरज कुमार, ब्लॉक मास्टर ट्रेनर, रजपुरा द्वारा की गयी। उक्त निबन्ध लेखन के आयोजन एवं परिणाम में स्कूल की प्रधानाध्यापिका उमा नागर की विशेष भूमिका रही। आयोजन में बबीता एवं स्कूल के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
No comments:
Post a Comment