Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 18, 2024

वेंक्टेश्वरा में स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से हुआ फेयरवेल पार्टी “कभी अलविदा ना कहना” का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो 
गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान में “स्कूल ऑफ नर्सिंग-2024’’ में पास आउट छात्र-छात्राओ के लिए “विदाई समारोह कभी अलविदा ना कहना’’ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान प्रबन्धन एवं प्रशासन ने पास आउट नर्सिंग छात्र-छात्राओ को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे अन्तर्राष्ट्रीय डिमाण्ड के अनुरूप तैयार करने की शपथ दिलाते हुए देश सेवा में जुडने का आवहृान किया।
इस अवसर पर नए छात्र-छात्राओ ने अपने सीनियर के सम्मान में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर समारोह को यादगार बना दिया । समूह चेयरमैन सुधीर गिरि ने सभी नर्सिंग छात्र-छात्राओ को नये सुनहरे भविष्य की शुभकामनाऐं देते हुए उनसे अपना शत्-प्रतिशत देते हुए देश सेवा में जुड़ने का आवहृान किया। वेंक्टेश्वरा संस्थान के टैगौर भवन में आयोजित “विदाई समारोह कभी अलविदा ना कहना’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी मायाशंकर यादव, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति डॉ0 कृष्ण कान्त दवे, नर्सिंग प्रिंसीपल डॉ0 ऐना ऐरिक ब्राउन आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी श्री मायाशंकर यादव ने कहा कि नयी शिक्षा नीति बहुत ही शानदार है, जिसमें सभी क्षेत्रो के युवाओ के लिए ढेरो रोजगार की सम्भावनाऐं निहित है, लेकिन नर्सिंग जैसा पुनीत एवं मानवीय सेवा जैसा कोई दूसरा प्रोफेशन हो ही नहीं सकता । नर्सिंग प्रोफेशनल्स का रोल किसी भी मायने में चिकित्सक से कमतर नहीं है।

समूह अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि वेंक्टेश्वरा समूह पिछले एक दशक में विभिन्न क्षेत्रों में हजारो स्किल्ड नर्सिंग प्रोफेशनल्स तैयार कर चुका है। ये बडे गौरव की बात है कि संस्थान के नर्सिंग प्रोफेशनल्स युवा आज देश एवं दुनिया के विभिन्न हॉस्पीटल्स / स्वास्थ्य  संस्थानो में कार्य कर रहे है। लकिन बदलते परिवेश में हमें युवाओ की नयी शिक्षा नीति के अनुरूप राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय जरूरतों के हिसाब से प्रशिक्षित करना होगा ताकि ये युवा राष्ट्रीय / अन्तर्राष्ट्रीय मंचो पर अपनी प्रभावी उपस्थित दर्ज कर सके।

प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय युवाओ ने विशेष रूप से नर्सिंग / पैरामेडिकल एवं मेडिकल्स प्रोफेशनल्स ने शानदार तरीके से काम करके भारत का गौरव बढाने का काम किया है । हम अपने यहां से उत्तीर्ण सभी नर्सिंग छात्र-छात्राओ को एक सफल एवं सुरक्षित कैरियर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विदाई समारोह कभी अलविदा ना कहना’’ कार्यक्रम को सीईओ अजय श्रीवास्तव,  कुलपति डॉ. कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डेय ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर निदेशक अकादमिक डॉ. राजेश सिंह, डॉ. मंजरी राणा,  डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. एस. वाल्टर, संजीव कुमार, अनुषा कर्णवाल, रश्मि राणा, पूजा ऐरी, नीमा विष्ट, प्रतिभा, रीना नेगी, हरप्रीत कौर, अखिल कुमार,  सुमनदीप, पूजा कुमारी, मेरठ परिसर से डॉ. प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here