Breaking

Your Ads Here

Monday, September 9, 2024

भारी सुरक्षा के बीच भगवान बलदेव छठी उत्सव जगन्नाथ मंदिर समिति के द्वारा संपन्न हुआ


सांसद विधायक सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया

अशोक कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। सदर कैंट बिलेश्वर नाथ मंदिर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर की समिति द्वारा भगवान श्री बलदेव छठी उत्सव पर छप्पन भोग एवं पूजा का आयोजन निर्धारित किया गया था, वहीं दूसरे पक्ष के विरोध को लेकर प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए। 

सोमवार को भारी सुरक्षा के बीच भगवान श्री बलदेव उनकी बहन सुभद्रा एवं भाई भगवान श्री जगन्नाथ को महा आरती कर छप्पन भोग लगाया गया। इस पूजा पाठ एवं छप्पन भोग के कार्यक्रम मंदिर समिति के प्रधान सेवक दिनेश गोयल, मुख्य पुजारी विष्णु दत्त शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, अन्य सदस्य व मुख्य अतिथि सांसद लक्ष्मी कांत वाजपेई, कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा भगवान को विधि विधान से पूजा आरती व छप्पन भोग में विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु महिलाओ व पुरषों इस महान धार्मिक कार्य में भाग लिया। मंदिर समिति की ओर से विशाल भंडारा का वितरण लगभग 1500 श्रद्धालुओ में किया गया।

इस समारोह में मुख्य सेवक दिनेश गोयल का विशेष सहयोग रहा। सेवक रोहित जाखड़, रक्षित जिंदल, गौरव गोयल, हिमांशु, संजय बाजपेई, पवन, राशि शर्मा, तुषार शर्मा, अखिलेश आदि श्रद्धालुओं एवं सेवकों का भी सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here