नित्य संदेश ब्यूरो
फलावदा। क्षेत्र के
ग्राम बातनौर में गत दिनों से गोवंश काटने की घटनाएं हो रही है, जिससे तनाव के हालात
बन रहे हैं। बुधवार को ग्राम प्रधान पति ग्रामीणों को लेकर थाने पहुंचें और कार्रवाई
की मांग की।
ग्राम प्रधानपति सजाऊद्दीन मलिक ने बताया,
गत 16 सितम्बर की रात्रि महलका रोड स्थित जंगल में गोवंश का कटान अज्ञात लोगों द्वारा
किया गया था, कटान के बाद अवशेष ग्रामीणों को बरामद हुए। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों
ने हंगामा करके प्रदर्शन किया था, जिससे तनाव के हालात गांव में बन रहे हैं। पुलिस
ने घटना को खुलासा अभी तक नहीं किया और न आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओ ने जल्द
की खुलासे का आश्वासन दिया है। इस मौके पर पूर्व प्रधान पति नायब हुसैन, सपा नेता महरूद्दीन,
वीरपाल सिंह, प्रकाश चंद, अमीरूद्दीन मलिक, डा. रऊफ, फरजुद्दीन, बल्ले गुजर्र, इंतजार
मलिक, रवि चौधरी, सुहैल मंसूरी आदि मौजूद रहें।

No comments:
Post a Comment