Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 5, 2024

कविता देश की स्थिति का वास्तविकता को दर्शाता आईना है: ब्रजेश पाठक

नित्य संदेश ब्यूरो 
लखनऊ। हिंदी साहित्य अकादमी एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रय दिवसीय कवि कुंभ के उद्घाटन सत्र में आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, कविता देश की स्थिति का वास्तविकता को दर्शाता आईना है। 

उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी साहित्य से सर्वदा जुड़ी रही है। अटल जी स्वयं कवि थे। उन्होंने जिक्र किया की जब देश के लोकप्रिय कवि हरिओम पंवार हॉस्पिटलाइज्ड थे तो वो स्वतः उनको देखने गए थे एवं हर संभव प्रयास किए गए थे की वो शीघ्र स्वस्थ हों। कार्यक्रम के संयोजक कवि सौरभ जैन सुमन ने कहा की पूरे देश से लगभग 350 कवि इस महायोजन में आए हैं। न केवल कवि अपितु बड़े बड़े फिल्मी सितारे, टीवी कलाकार, संतादि इस समारोह में सम्मिलित हुए। ये समारोह महाकुंभ के आगाज का प्रथम उत्सव है। उन्होंने कहा, हिंदी साहित्य अकादमी मंच के स्थापित, नवोदित कवियों के मध्य एक सेतु का काम कर रही है।
संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने कहा की हिंदी की वाचिक परंपरा को जीवित रखने के कवि सम्मेलन जैसी कला को जीवित रखना आवश्यक है। संस्कृति विभाग ऐसे किसी भी आयोजन को समर्थन देता रहेगा, जो संस्कृति को जीवित रखने का काम करता है।
संगठन प्रमुख स्टार पोएटेस डॉ अनामिका जैन अंबर ने कहा की कविता देश की दिशा और दशा निर्धारित करने की शक्ति रखती है। 

फिल्मी गीतकार ए.एम.तुराज ने हीरामंडी, पद्मावत एवं बाजीराव मस्तानी के गीत सुनाए। रात के सत्र में मशहूर कवि संतोष आनंद, आशीष अनल, शशिकांत यादव, डॉ मंजू दीक्षित, अमित शर्मा, डॉ प्रवीण शुक्ल आदि ने काव्यपाठ किया। संचालन सौरभ जैन सुमन ने किया। 
विभिन्न सत्रों में 100 से अधिक नवोदित कवियों ने काव्यपाठ किया। प्रत्येक कवि को 5 मिनिट का समय कव्यपथ के लिए दिया गया। वहीं मंच के स्थापित कवियों ने अपने उद्बोधन में मंच का प्रशिक्षण दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here