Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 24, 2024

अशोका एकेडमी में सीबीएससी नॉर्थ जोन फुटबाल 26 सितंबर से

750 से अधिक गर्ल्स फुटबाल खिलाड़ी होंगी शामिल 
मनीष राणा 
नित्य संदेश, मेरठ । देश में फुटबाल को घर घर तक पहुंचाने के लिए सीबीएसई स्कूली स्तर पर टूर्नामेंट का आयोजन करती है। इसी के तहत अशोका एकेडमी कंकरखेडा में सीबीएसई नॉर्थ जोन 1 फुटबॉल गर्ल्स अंडर-14 अंडर 17 अंडर 19 लेवल 2024 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 26 सितंबर से 29 सितंबर तक होने जा रहा है। 

अशोक एकेडमी की प्रधानाचार्य डॉक्टर पारुल चौधरी ने मंगलवार को स्कूल परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। प्रिंसिपल डॉ. पारुल चौधरी ने बताया कि फुटबॉल गर्ल्स, अंडर 14, 17 एवं 19 इस फुटबाल टूर्नामेंट में उत्तराखंड, वेस्ट यूपी, नोएडा और देहरादून रीजन के लगभग 85 स्कूल भाग ले रहे हैं। सभी टीमें 25 सितंबर की शाम तक स्कूल परिसर में पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों के रहने और खानपान की व्यवस्था स्कूल कैंपस में रहेगी। इस टूर्नामेंट में लगभग 750 से ज्यादा गर्ल्स फुटबॉल खिलाड़ी आने की उम्मीद है। टूर्नामेंट के सभी मैच अशोका एकेडमी कंकरखेड़ा और सरधना रोड स्थित महावीर इंटरनेशनल के ग्राउंड पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के तहत मुकाबले होंगे। 

अशोका एकेडमी परिसर में टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में 26 सितंबर को मुख्य अतिथि सीडीओ नूपुर गोयल होंगी। पत्रकार वार्ता में एडमिनिस्ट्रेटिव निदेशक यश कौशिक, वैभव कौशिक और अभिषेक कौशिक भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here