Breaking

Your Ads Here

Friday, September 27, 2024

आवारा पशुओं के विरुद्ध कैंट बोर्ड ने चलाया अभियान, 12 गोवंश पकड़कर भेजा गौशाला

अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। शुक्रवार को कैंट क्षेत्र स्थित लालकुर्ती व तोपखाना क्षेत्र में मुख्य अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर राजस्व अधीक्षक राजेश जांन के नेतृत्व में आवारा पशुओं के विरुद्ध अभियान में कर्मचारियों की टीम ने 12 गोवंशो को पकड़ कर नगर निगम के गोशाला में पहुंचाया गया। इस अभियान में कैंट बोर्ड राजस्व अनुभाग के विजेन्द्र चौधरी, दुर्गादास व रवि कुमार ने कमान संभाली साथ में पुलिस बल का भारी भरकम सहयोग रहा। जिससे 12 गायों को गौशाला तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त हुई। मीडिया प्रभारी जयपाल सिंह तोमर ने बताया सीईओ जाकिर हुसैन के निर्देश पर कैंट क्षेत्र में आवारा पशुओं को अभियान लगातार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here