नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी में छठी कक्षा की छात्रा ने पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घरवालों ने जब बेटी को पंखे से लटके देखा तो शोर मचा दिया। परिजनों ने ही बच्ची को नीचे उतारा।
बताया जा रहा है कि घरवाले बच्ची के शव को अंतिम संस्कार के लिए ब्रजघाट ले जा रहे थे, तभी किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की पूछताछ में लग गई। वहीं, पुलिस ने जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो घरवालों ने पोस्टमार्टम से इंकार करते हुए हंगामा कर दिया और बच्ची के शव को लेकर भूमिया के पुल सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव घरवालों को दे दी। इसके बाद परिजन बॉडी लेकर ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
No comments:
Post a Comment